मैनपुरी, अगस्त 11 -- Mainpuri News: ब्लॉक बेवर की ग्रामसभा श्यामपुर भटपुरा में ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, शनि मंदिर और व्यायामशाला के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन अत्यंत जर्जर हालत में है। ग्रामीणों के अनुसार, यह हाईटेंशन लाइन कई बार टूटकर नीचे गिर चुकी है। गनीमत रही कि अब तक कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन रोजाना यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों और ग्रामीणों पर हर पल खतरे का साया रहता है। सुरक्षा जाल लगवाने और जर्जर तारों को हटवाने के लिए पूर्व में भी बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, पर समस्या जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: जर्जर बिजली का तार गिरने से दुर्घटना की आशंका बीते सोमवार रात ग्राम वैरागपुर निवासी उमेश राजपूत की करंट की चपेट में आने से हुई मौत के बाद स्थानी...