मैनपुरी, अक्टूबर 24 -- Mainpuri News: चोरी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक नाबालिग बाल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। नाबालिग खर्च न मिलने के कारण चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चोरी की बाइक व नकदी बरामद की है। थाना में तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह भनऊ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर में सूचना दी एक चोरी की बाइक को बेचने के लिए एक किशोर आ रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया। उसने बताया कि वह बाइक को 10 अक्तूबर को सहारा पेट्रोल पंप के समीप से अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी करके लाया था। वहीं उसने 12 अक्तूबर को भोगांव से भी एक बाइक चोरी की थी। वहीं अपने दो साथी के साथ मिलकर 15 अक्तूबर...