मैनपुरी, सितम्बर 5 -- Mainpuri News: जीनियस इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डा. धर्मेंद्र यादव व प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर भाषण प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रबंधक डा. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार और चरित्र निर्माण का भी आधार होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम व गुरूजनों के सम्मान का संकल्प लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- शिक्षक ही राष्ट्र के चरित्र का निर्माता : दीनानाथ शर्मा अरविंद कुमार, रोहन स...