Mainpuri News: शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
मैनपुरी, अगस्त 16 -- Mainpuri News: विधवा को शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने विधवा को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इटावा जनपद के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लुधपुरा निवासी विधवा महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि 20 अप्रैल 2026 को उसकी मुलाकात संदीप कुमार यादव पुत्र योगेश कुमार निवासी ग्राम असरोही मानिकपुर थाना करहल जिला मैनपुरी से हुई थी। महिला के विधवा होने की जानकारी होने पर संदीप ने उसे शादी करने का झांसा दिया और 6 माह तक महिला के घर जाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। महिला का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.