Mainpuri News: शांति पाठ कार्यक्रम से लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत
मैनपुरी, अक्टूबर 17 -- Mainpuri News: दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुर के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। वह अपने मामा के शांतिपाठ कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ाहार निवासी 38 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र श्रीचंद शुक्रवार को अपने मामा के शांतिपाठ कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम रकरी भोगांव गए थे। वहां से शनिवार को सुबह आठ बजे के लगभग बाइक से घर लौटते समय सिरसागंज मार्ग पर ग्राम बदनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अवनीश कुमार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.