मैनपुरी, जुलाई 8 -- Mainpuri News: बीते 15 वर्षों में नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार दो बार हो चुका है। जिसमें कई मोहल्ले और गांव जोड़े गए हैं। लेकिन इस विस्तार से क्या फायदा जब पुराने मोहल्लों में ही सुविधाएं न हों। पुरानी मैनपुरी के आधा दर्जन मोहल्लों में पीने के पानी की समस्या आज भी बनी हुई है। पुरानी मैनपुरी किला के आसपास ऊंचाई पर बसी हुई है। जहां पालिका का पानी नहीं पहुंच रहा। इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। सफाई की समस्या भी रहती है। शहर के मोहल्ला मोहल्ला बागवान, मिश्राना, पुरोहिताना ऊंचाई पर बसे हुए हैं। बड़ी नगरिया, छोटी नगरिया, ताल दरवाजा आदि मोहल्ले में भी पेयजल संकट आज भी बना हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी चली आ रही यह समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से पानी की ...