मैनपुरी, नवम्बर 26 -- Mainpuri News: मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम दर्ज है। सूची में कई तरह की अशुद्धियां है। यह शिकायत लेकर सपा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीएम से मुलाकात की और उन्हें मतदाता सूची को अपडेट कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। डीएम को दिए ज्ञापन के साथ डुप्लीकेट नामों की एक लिस्ट भी दी गई। संदेह जताया गया कि मतदाता सूची में बूथ स्तर पर इस तरह की बड़ी खामियां सामने आ सकती हैं, इसलिए किसी सक्षम अधिकारी से इसकी जांच कराई जाए। डीएम ने सपा नेताओं को जांच का भरोसा दिया है। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य के नेतृत्व में पूर्व विधायक राजकुमार यादव, विधान परिषद सदस्य मुकुल यादव, रामनारायण बाथम, श्यामबरन सिंह, ज्योति मैसी, रऊफ कुरैशी, सुमन यादव, खुमान सिंह वर्मा, हरवीर प्रजापति, आदि सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट जाकर डीएम डा, इंद्रमणि त्रिपाठी से मु...