मैनपुरी, अगस्त 1 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम अलालपुर के महानंद अवधूत फाउंडेशन आश्रम में 31 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन कथा व्यास मिथिलेश दास महाराज ने बिंदुक-चंचुला की कथा सुनाई। कथा व्यास ने कहा कि वास्कल नगर में बिंदुक नाम का एक ब्राह्मण रहता था, जो चोरी, दुराचार व अन्य बुरे कर्मों में लिप्त था। उसका विवाह चंचुला से हुआ, लेकिन विवाह के बाद भी वह पत्नी की उपेक्षा कर अन्य महिलाओं के साथ रहने लगा। चंचुला ने लंबे समय तक पति को सुधारने का प्रयास किया, लेकिन जब उसका व्यवहार नहीं बदला तो वह भी गलत मार्ग पर चल पड़ी। कुछ समय बाद बिंदुक की बीमारी से मौत हो गई, जिसके बाद चंचुला को अपने कर्मों का पश्चाताप हुआ और उसने शिवपुराण कथा का श्रवण किया और वह भगवान शिव की भक्ति में लीन हो गई। जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि...