Mainpuri News: विवादों के तुरंत निस्तारण के लिए मौके पर भेजी संयुक्त टीमें
मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: थाना समाधान दिवस पर थाना बेवर में जन-शिकायतें सुनते हुए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण उसी दिन पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में कराना है। डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि एक बार पैमाइश और कब्जा दिलाने के बाद यदि कोई व्यक्ति पुनः अवैध कब्जा करता है, तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने तहसीलदार भोगांव को निर्देशित किया कि क्षेत्र के सभी थानों और सरकारी भवनों की भूमि को राजस्व अभिलेखों में संबंधित विभागों के नाम दर्ज कराया जाए। साथ ही, ग्राम सभा की कब्जामुक्त भूमि को विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.