मैनपुरी, अगस्त 24 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम हर्जापुर के मजरा नगरा में सोमवार सुबह विवादित भूमि पर शिवलिंग की स्थापना कर दी गई। जिसके बाद पूजा अर्चना शुरू कर दी गई। फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर आए गांव के युवक- युवतियां व महिलाएं गंगाजल चढ़ाकर भोलेबाबा के जयकारे लगाने लगे। जयकारों की गूंज जब दूसरे पक्ष तक पहुंची तो वह भी मौके पर पहुंच गया। शिवलिंग की स्थापना से दोनों पक्षों में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंचे प्रशासन ने शिवलिंग को हटाकर पुलिस तैनात कर दी। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस बल तैनात है। वहीं राजस्व विभाग को जमीन की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम हर्जापुर के मजरा नगरा निवासी एक दर्जन युवक सोमवार सुबह गंगाजल लेकर आए। युवकों ने गांव में ही एक विवादित भूमि पर शिवलिंग व नंदी की प्रतिमा को स्थापित क...