मैनपुरी, अगस्त 7 -- Mainpuri News: आखिरकार तीन दिन से चल रहे विरोध के बाद शुक्रवार को बीमार पिता ने अपनी जमीन का बैनामा कर दिया। शुक्रवार को पुत्र भी रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा और विरोध दर्ज कराया। जिस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, बाद में बैनामा होने के बाद उसे छोड़ दिया गया। ये मामला बीते तीन दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था। घिरोर क्षेत्र के ग्राम भुगाई निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रवी कुमार ने एक दिन पूर्व एसपी मैनपुरी को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि उसके बीमार पिता रवी कुमार से जबरन गांव के ही टीकाराम पुत्र सरनाम सिंह व विक्की पुत्र टीकाराम बैनामा कराना चाहते हैं। तीन दिन पहले उसके पिता को स्ट्रेचर पर लिटाकर एंबुलेंस से रजिस्ट्री कार्यालय ले जाया गया था। जहां प्रदीप के विरोध के बाद बैनामा रोक दिया गया।श...