मैनपुरी, अगस्त 7 -- Mainpuri News: क्षेत्र के समान ग्रामसभा स्थित विक्रमपुर गांव के लोग एक परिवार की गलती की सजा भुगतने को मजबूर हैं। विद्युत कर्मियों के साथ हुई मारपीट के बाद बिजली विभाग ने पिछले आठ दिनों से पूरे गांव की बिजली काट रखी है। गर्मी में अंधेरे में रहने को मजबूर आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर एसडीओ से आपूर्ति तुरंत बहाल करने की मांग की। मामला 31 जुलाई का है, जब आईजीआरएस शिकायत की जांच करने जेई के नेतृत्व में विद्युत टीम विक्रमपुर गांव पहुंची थी। वहां एक परिवार को कटिया डालकर मोनोब्लॉक चलाते देख कर्मी वीडियो बनाने लगे। इस पर नाराज होकर संबंधित परिवार के लोगों ने टीम के साथ मारपीट कर दी। घटना से गुस्साए विद्युत कर्मियों ने उसी दिन पूरे गांव की बिजली काट दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुल ...