मैनपुरी, अगस्त 20 -- Mainpuri News: प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (पीएसपीएसए) ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। परिषदीय विद्यालयों में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष सुजीत चौहान ने कहा कि जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में सोशल मीडिया से जुड़े बाहरी व्यक्तियों द्वारा बिना किसी की अनुमति के प्रवेश किया जा रहा है। शैक्षणिक गतिविधियों में हस्तक्षेप किए जाने की शिकायतें आ रही हैं। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होने के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को भी असुविधा और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है। अमित दुबे ने कहा कि विद्यालय एक संवेदनशील एवं संरक्षित शैक्षणिक परिसर है। यह भी पढ़ें- S...