मैनपुरी, अगस्त 20 -- Mainpuri News: क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरथान के लोग विकास को तरस रहे हैं। ग्राम पंचायत के मजरा नगला निरपत, टकईया, नगला कोयली, भुजिया, नगला जंगी, नगला फकीरे, नगला संतोषी, हवेलिया, नगला अनियां में बारिश के बाद जलभराव हो गया है। गांव की गलियों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जलभराव से मुक्ति दिलाने की मांग प्रशासन से की है। ग्रामीण सुनील कुमार यादव ने आरोप लगाया कि गांव में ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। वहीं नालियों की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी रास्तों पर जमा हो गया है, जिससे ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि नगला जंगी स्थित प्राथमिक विद्यालय जाने को बच्चों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। हर घर जल योजना के तहत ग्राम पंचायत में...