मैनपुरी, अगस्त 18 -- Mainpuri News: वायरल फीवर का कहर तेजी से बढ़ रहा है। जिला चिकित्सालय, कस्बाई अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल बुखार पीड़ित मरीजों से भरे हुए हैं। दस दिन से बुखार से पीड़ित चल रहे दो माह के मासूम की मंगलवार को मौत हो गई। दो अन्य लोग भी बीमार अस्पताल पहुंचे जिन्हें जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में मृत घोषित कर दिया गया। दो दिन पूर्व भी विभिन्न बीमारियों से छह लोगों की मौत हुई थी। पिछले तीन दिनों में बीमारियों से आठ लोगों की मौत होने से लोगों में चिंता फैलने लगी है। स्वास्थ्य विभाग भी बीमारियों को लेकर अलर्ट हो गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौहानपुर निवासी पवन शर्मा की दो माह की बेटी नव्या पिछले दस दिनों से बुखार से पीड़ित चल रही थी। पवन नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, 15 अगस्त को वह पुत्री को लेकर गांव आ ग...