Mainpuri News: वाटर फ्रीजर की केबल से हो रही थी चोरी, एसडीओ ने पकड़ा
मैनपुरी, जुलाई 14 -- Mainpuri News: नगर में लगे वाटर फ्रीजर से बिजली चोरी का मामला सामने आया है। बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग व वसूली अभियान में मोहल्ला कस्सावान में यह दृश्य देखने को मिला। एसडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाकर इस तरह से बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को बिजली विभाग के एसडीओ उपेंद्र सिंह व जेई वाजिद अली की टीम ने नगर में चेकिंग व वसूली अभियान चलाया। टीम चेकिंग करती हुई मोहल्ला कस्सावान स्थित ईदगाह कालोनी पहुंची। जहां देखा कि नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वाटर फ्रीजर की बिजली लाइन से खुलेआम बिजली चोरी की जा रही थी। जांच में पाया गया कि वाटर फ्रीजर पिछले एक माह से खराब हैं, लेकिन वाटर फ्रीजर की लाइन में आ रही बिजली की चोरी हो रही थी। उन्होंने इस घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.