मैनपुरी, अगस्त 1 -- Mainpuri News: ग्राम जसराजपुर स्थित वाईबीएस सेंटर पर चल रहे साधना शिविर के चौथे दिन ग्रामीणों ने बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत कर उन्हें भोजन कराया। वाईबीएस के अध्यक्ष सुरेश बौद्ध ने बताया कि बौद्ध परंपरा के अनुसार वर्षावास के चार महीनों में भिक्षुओं का भ्रमण वर्जित रहता है। भगवान बुद्ध ने नियम बनाया था कि बारिश के दौरान भ्रमण से जीव-हत्या और कठिनाइयां होती हैं, इसलिए भिक्षु एक स्थान पर रहकर स्वाध्याय व धर्म का अभ्यास करते हैं। शनिवार को भिक्षुओं ने गांव के विभिन्न घरों से भिक्षाटन कर भोजन प्राप्त किया और विहार लौटकर आपस में प्रसाद ग्रहण किया। भिक्षुओं ने बताया कि लगभग ढाई हजार वर्ष पूर्व स्वयं भगवान गौतम बुद्ध ने इस पवित्र भूमि पर कदम रखे थे और गांव की गलियों में भिक्षाटन किया था। यह अति प्राचीन गांव बुद्ध और उनके संघ का म...