Mainpuri News: वनरक्षक से हाथापाई के बाद चार नामजदों पर मुकदमा
मैनपुरी, नवम्बर 15 -- Mainpuri News: वन ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी काटने, वन संपदा की तस्करी करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। वन विभाग के वनरक्षक की तहरीर पर किशनी पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। किशनी क्षेत्र में तैनात वनरक्षक राहुल सिंह निवासी ग्राम हरचंदपुर किशनी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि 10 नवंबर की रात करीब 8 बजे उन्हें मुखबिर से अवैध कटान की सूचना मिली थी। जब टीम ने कार्रवाई करनी चाही, तो आरोपियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कार्रवाई को प्रभावित किया। इसके बाद आरोपी मौके पर कटी लकड़ी से लदी घोड़ागाड़ी लेकर फरार हो गए। वनरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अमन यादव उर्फ टैंगो और ललित यादव पुत्रगण शिववीर यादव निवासी नगला रमू, कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.