मैनपुरी, अक्टूबर 17 -- Mainpuri News: फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए तहसील के 12 गांवों में भूमि क्रय की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। चिन्हित 136.2295 हेक्टेयर भूमि में से 128.09443 हेक्टेयर (लगभग 90 प्रतिशत) जमीन का किसानों से बैनामा कराने का काम पूरा हो चुका है। क्षेत्र के अकबरपुर बिकू, छबीलेपुर, बहदीनपुर, कमलपुर, महमूदिया, रामनगरिया, चनेपुर, दुर्जनपुर, मुडई, पटना टिलुआ, हुसैनपुर, हाजीपुर वरान और घुमसपुर से यह एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। एसडीएम पीयूष जायसवाल ने बताया कि ग्राम घुमसपुर के किसानों ने शत-प्रतिशत जमीन का बैनामा कर दिया है। हालांकि, अन्य 11 गांवों में शेष बची 7.2832 हेक्टेयर भूमि का बैनामा न होने पर प्रशासन ने अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है, जिसकी रिपोर्ट एडीएम को भेजी जा रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: गंगा पुल के निर्म...