मैनपुरी, अगस्त 4 -- Mainpuri News: शहर के घंटाघर स्थित लाल सूरजभान सिंह पुस्तकालय पर लाल सूरजभान सिंह जयंती समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डा. चंद्रमोहन सक्सेना, सुनील वर्मा लालू ने मां सरस्वती व स्व. रानी जुवराज कुंवरि के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों ने लाल सूरजभान सिंह की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया। मां सरस्वती की वंदना देवांशी माहेश्वरी ने की। पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सुजरई की रानी जुवराज कुंवरि पर उस समय पहाड़ टूट गया जब उनके पति और पुत्र के बिछोड़ से वह टूट गई। रानी ने अपने पुत्र के स्मृति में मैनपुरी में लाल सूरजभान सिंह पुस्तकालय न्यास का गठन किया। विद्याराम यादव एडवोकेट ने कहा एक दिन गर्मी के दिनों में घर की छत पर पतंग उड़ा रहे थे, अकस्मात उनका पैर फिसला और छत से नीचे गिर गए औ...