मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस प्रतिदिन अभियान चला रही है। शनिवार को यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर वाहन की जांच की। लापरवाही बरतने पर 233 वाहनों का चालान किए। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सीओ ट्रैफिक दीपशिखा सिंह व यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने शहर के ईशन नदी तिराहा, सिंधिया तिराहा, भांवत चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा, करहल चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की और बिना नियमों का पालन कर सड़क पर वाहन दौड़ा रहे वाहन चालकों के चालान किए। अभियान के दौरान कुल 233 वाहनों के चालान किए गए और 6.30 लाख का जुर्माना लगाया गया।वहीं एंटी सेक्टर के माध्यम से ओवरस्पीड चल रहे 101 वाहनों का ...