मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: गांव बंसरमऊ के ग्रामीणों ने भदेई विद्युत सब स्टेशन पर तैनात लाइनमैन पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि हाल ही में हुई बारिश के कारण गांव में बिजली का खंभा टूट गया था। इसे सही कराने के लिए जब लाइनमैन से संपर्क किया गया, तो उसने रुपयों की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि रुपये न देने पर लाइनमैन ने खंभा ठीक न करने की धमकी दी, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है और लोग बेहद परेशान हैं। आरोप है कि लाइनमैन गांव से पहले एक अतिरिक्त पोल लगाकर अवैध तरीके से लाइन काट देता है, जिससे पिछले करीब तीन माह से गांव में टू-फेस बिजली आ रही है।ग्राम...