मैनपुरी, अगस्त 30 -- Mainpuri News: संघरतन स्पोर्ट द्वारा रविवार को ग्राम पैरार में लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में सिरसागंज के आयुष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मासरपुर के रुकशाद खान ने द्वितीय व जाफरपुर के अंशुल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पैरार के रमन शाक्य ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान से लेकर दसवें स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को संघरतन द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले का ट्रैक सूट, द्वितीय स्थान को स्पोर्ट किट, तृतीय स्थान को स्पोर्ट रनिंग किट, चतुर्थ स्थान को स्पोर्ट किट व अन्य प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur N...