मैनपुरी, जुलाई 7 -- Mainpuri News: तहसील किशनी में मंगलवार को क्षेत्र के सभी उचित दर विक्रेताओं ने न्यायिक एसडीएम संध्या शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से डीलरों ने पिछले कई वर्षों से लंबित परिवहन भाड़ा एवं पारिश्रमिक दिलाए जाने की पुरजोर मांग की। बताया कि वे सरकार की योजनाओं के तहत प्राथमिक विद्यालयों, जूनियर हाईस्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों तक नियमित रूप से राशन एवं खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करते हैं। इन सभी के बावजूद पिछले लगभग 25 वर्षों से उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए न तो परिवहन भाड़ा दिया गया है और न ही किसी प्रकार का पारिश्रमिक मिला है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रसोइया ने बकाया मानदेय के भुगतान का लगाई गुहार ज्ञापन में उल्लेख किया कि इस समस्या के संबंध में कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की...