मैनपुरी, अगस्त 28 -- Mainpuri News: रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई सजाने के लिए मायके पहुंचने वाली बहनों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात तो मिली, लेकिन सफर आसान नहीं रहा। शुक्रवार को मैनपुरी रोडवेज बस स्टैंड से लेकर ईसन नदी पुल तक यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। हालात ऐसे रहे कि बच्चों को खिड़कियों से बस के अंदर पहुंचाना पड़ा, जबकि कुछ युवक भी खिड़की के सहारे बस में चढ़ते नजर आए। रक्षाबंधन के त्योहार पर योगी सरकार ने 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं रोडवेज बसों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। गुरुवार को पहले दिन करीब चार हजार महिलाओं ने निशुल्क यात्रा का लाभ लिया। शुक्रवार को भी सुब...