Mainpuri News: रुक-रुककर रातभर झमाझम बारिश, धान किसानों के चेहरे खिले
मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: मैनपुरी। जिले में गुरुवार दिन से शुरू हुई बारिश रातभर जारी रही। रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश से जहां धान किसानों के चेहरे खिल गए, वहीं कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक कई इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही। लगातार बारिश के कारण गांवों के कच्चे रास्ते दलदल में तब्दील हो गए, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। धान की फसल के लिए बारिश को फिलहाल किसानों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। खेतों में पानी पहुंचने से किसानों को सिंचाई की चिंता से राहत मिली है। हालांकि अगैती धान की फसल के लिए तेज हवा के साथ हुई बारिश नुकसानदायक हो सकती है। तेज हवा के कारण तैयार होने की ओर बढ़ रही धान की फसल के गिरने की आशंका बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते शहर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.