मैनपुरी, अक्टूबर 21 -- Mainpuri News: एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम दिवलपुर में पुत्री को गोली मारने वाले पिता को जेल भेज दिया गया है। खुलासा हुआ है कि पुत्री को गोली मारने के लिए रिश्ते के मामा ने ही पिता को तमंचा उपलब्ध कराया था। पुलिस ने रिश्ते के मामा शारुख पुत्र रसीद निवासी मोहल्ला गढ़ी थाना किशनी को भी गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर की गई पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद गर्दन में लगी गोली निकाल दी है। एलाऊ पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया। थाना क्षेत्र के ग्राम दिवलपुर निवासी खैरुनिशा पत्नी आसीन खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 अक्तूबर को उसकी पुत्री शबाना खां उसके साथ थी। उसकी पुत्री साजिया गांव के युवक आमिर खान से शादी करना चाहती थी।...