मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- Mainpuri News: बेवर, थाना क्षेत्र के ग्राम मद्दापुर भोगी में बनाई जा रही पुलिया पर काम कर रहे राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजमिस्त्री की मौत की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का एसपी सिटी व सीओ ने निरीक्षण किया है। पुलिस घटनास्थल पर मोबाइल चार्जर के खुले बिजली तार को देखकर करंट से मौत का अंदाजा लगा रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम पर हंगामा किया। क्षेत्र के ग्राम मद्दापुर भोगी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क की पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। पुलिया निर्माण में मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललूपुर निवासी जयकिशन कठेरिया...