Mainpuri News: राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा कोहराम
मैनपुरी, अगस्त 27 -- Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्यारपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मोबाइल चोरी के शक में उसकी हत्या किए जाने का आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया और पुलिस को तहरीर दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम प्यारपुर निवासी 50 वर्षीय चंद्रपाल उर्फ कंप्यूटर पुत्र पोतीराम राजमिस्त्री का काम करता है। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग चंद्रपाल सिंह का शव अपने ही घर के कमरे में फंदे पर लटकता हुआ मिला। उसे फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.