मैनपुरी, अगस्त 27 -- Mainpuri News: रक्षाबंधन पर बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली देने का निर्णय लिया है। एसई मुकेश कुमार ने विभाग के सभी अधिकारियों व फील्ड स्टॉफ को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसई ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस विशेष दिन पर उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है। बिजली आपूर्ति में तकनीकी बाधा या फॉल्ट को तुरंत दूर करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के दिन सभी सभी उपकेंद्रों पर 24 घंटे तकनीकी कर्मचारियों व अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। यह भी पढ़ें- राखी पर स्कूल जाना पड़ेगा या मिलेगी छुट्टी? जानिए कल कहां चलेंगे स्कूल और कहां हो...