मैनपुरी, अगस्त 28 -- Mainpuri News: रक्षाबंधन पर शुक्रवार को जिला कारागार का माहौल भावुक हो गया। अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने इस बार विशेष सतर्कता बरती। प्रवेश द्वार पर पहली बार मेटल डिटेक्टर दरवाजे लगाए गए। दो स्तर की जांच के बाद ही महिलाओं को जेल के अंदर प्रवेश दिया गया। आधार कार्ड की कॉपी जमा कराने के बाद बहनों को भाइयों से मुलाकात की अनुमति दी गई। खाने-पीने के सामान की भी गहन जांच की गई। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। जेल के बाहर सुबह से ही महिलाओं की लाइन लग गई। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए बेरिकेडिंग की गई थी, जबकि महिलाओं के बैठने के लिए पंडाल लगाया गया। लंबे इंतजार के बाद बहनों ने जेल में निरुद्ध भाइयों की ...