मैनपुरी, नवम्बर 26 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम नगला ऊसर में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की गई। शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ललिता पत्नी राजकुमार ने बताया कि गांव के ही सत्यपाल, रिंकू, गुलशन उर्फ कालू और सुनील से उनका विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम आरोपी उसके घर पर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। जब ललिता ने गाली देने का विरोध किया, तो आरोपयों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। यह भी पढ़ें- Balrampur News: घर पर घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ह...