Mainpuri News: रंजिश में आरोपियों ने महिला के घर पर की पत्थरबाजी
मैनपुरी, नवम्बर 1 -- Mainpuri News: थाना कुरावली के ग्राम नगला जमुनिया में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। वहीं आरोपियों ने पीड़िता के घर की तरफ सीसीटीवी कैमरा कर दिया, जिससे घर की गोपनीयता भंग होने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ममता देवी पत्नी सतीश कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि 26 अक्तूबर की शाम गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके मकान पर पहुंच गए और ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें उसके परिजन घायल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति व जेठानी गुड्डी देवी बाइक से थाने जा रहे थे। तभी रास्ते में बैठे आरोपियों ने हमला कर दिया, जिसमें उसके पति को गंभीर चोटें आईं। वहीं उसकी जेठानी के साथ अभद्रता की गई। हमलावर उसका मोबाइल फोन भी छीन ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.