मैनपुरी, अगस्त 13 -- Mainpuri News: यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की विसंगतियों के विरोध में समस्त सवर्ण समाज की ओर से देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. राज शेखावत गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने आगामी 23 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली महापंचायत में लोगों को अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया। यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. राज शेखावत का मैनपुरी पहुंचने पर स्वागत किया गया। डा. राज शेखावत ने कहा कि पांच अगस्त से करीब 15 हजार किलोमीटर की राष्ट्रव्यापी जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से होकर गुजर रही है। इस दौरान विद्यार्थ...