Mainpuri News: युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी, गांव में सनसनी
मैनपुरी, अगस्त 9 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के अंबरपुर सौज गांव में शनिवार रात 22 वर्षीय युवक ने परचूनी खोखे के पास तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से तमंचा बरामद किया। मृतक के पिता बाहर नौकरी करते हैं। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। गांव निवासी 22 वर्षीय वीरपाल पुत्र जगवीर सिंह ने गांव से मुख्य मार्ग की ओर जाने वाले मार्ग पर एक परचूनी के खोखे के पास खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को 315 बोर का एक तमंचा भी बरामद हुआ है। घटना 8 अगस्त की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.