मैनपुरी, जुलाई 18 -- Mainpuri News: अपनी मौसी के यहां दावत खाकर लौट रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर सीओ भोगांव पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम गौरेयापुर निवासी 25 वर्षीय प्रशांत पुत्र छत्रपाल शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे नगर मोहल्ला नद्दाफान निवासी मौसा सर्वेश कश्यप के यहां आयोजित दावत में आया था। दावत में कई रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। प्रशांत ने दावत खाने के बाद अपने मामा के बेटे थाना किशनी के ग्राम बरौड़ी निवासी राज पुत्र उमेश चंद्र के साथ नगर के रामलीला मैदान मे लगने वाली प्रदर्शनी को देखने गया था। तभी कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था। रात करीब 11 बजे प्रशांत और राज बाइक से अपनी बुआ बेवर निवासी के घर जाने की बात कहकर निकले थे। जब बह थाना क्षेत्र ...