मैनपुरी, सितम्बर 12 -- Mainpuri News: मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीतनगर में मकान में पुट्टी का काम करते समय करंट से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को गुरुवार की रात ही सुपुर्द कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा भी कोतवाली में दर्ज हो गया। वहीं शुक्रवार को परिजनों ने देवीबाईपास मार्ग पर सुदिती ग्लोबल एकेडमी के निकट शव रख जाम लगा दिया। ढाई घंटे तक मकान मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा रह। इस दौरान राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला कैथ निवासी आशीष शाक्य पुत्र हरी शाक्य की गुरुवार की दोपहर ढाई बजे खरगजीतनगर निवासी अनुज दुबे के मकान में पुट्टी का काम करते समय बिजली करंट लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ...