मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: सैफई घराने की एक और बहू की मैनपुरी की राजनीति में एंट्री हो सकती है। इस बार ये एंट्री अपर्णा यादव के रूप में होगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अग्निशिखा जिला युवती सम्मेलन में भाग लेने आयी अपर्णा ने यह संदेश दिया है। कहा है कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है, भाजपा जहां से कहेगी वह वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि मैनपुरी से अभी चुनाव लड़ने की उनकी इच्छा नहीं है लेकिन पार्टी कहेगी तो वे चुनाव लड़ेंगी। यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट यादव ने कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान उन्होंने युवतियों, महिलाओं से संवाद किया और इस बात पर चर्चा की महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में और बेहतर क्या-क्या किया जा सकता है? भारतीय ...