मैनपुरी, जुलाई 14 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के एनएच-34 तरावादेव टोल प्लाजा पर 11 जुलाई की रात हुई मारपीट में पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवरसेन निवासी छबीलेपुर ने बताया उसका पुत्र अनुज कुमार टोल प्लाजा के समीप यूरिया पंप व परचून की दुकान का संचालन करता है। पड़ोस में ही अमित कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी मनिकापुर भी दुकान का संचालन करता है। 3 जुलाई को अमित कुमार ने यूरिया पंप का खेंचू सड़क पर खड़ा कर दिया जिसे पुलिस ने रास्ता से हटवा दिया। आरोपी रंजिश मानने लगा। 11 जुलाई की रात अमित ने अपने भाई सुमित व संदीप पुत्रगण पुत्तूलाल व विपिन पुत्र देवेंद्र के साथ मिलकर लाठी डंडे, सरियों से मारपीट की। मारपीट में पीड़ित का भाई सतीश के गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ...