मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: 21 साल पहले कस्बा नवीगंज में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे और उसका भाई डब्बन दुबे को पुलिस ने दोषी माना है। दोनों के खिलाफ बेवर पुलिस ने सात महीने चली जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। 550 पेज की चार्जशीट में एफआईआर में दर्ज सभी धाराओं में दोनों भाइयों को दोषी ठहराया गया। इस मामले में चार अन्य आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई के इश्तिहार चस्पा किए जा चुके हैं। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है और मामले की सुनवाई की तारीख 22 अक्तूबर तय की है। 21 साल पहले बेवर थाने में नवीगंज निवासी कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी कृष्णा दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना का मुकदमा बेवर थाने में दर्ज कराया गया था। मृतक की पुत्री राधिका दुबे की तहरीर पर पुलिस ...