Mainpuri News: मानकों को ताक पर रखकर हुआ निर्माण, उठे सवाल
मैनपुरी, अगस्त 19 -- Mainpuri News: प्रदेश सरकार के गड्ढा-मुक्त सड़क के संकल्प को लोक निर्माण विभाग पलीता लगाने पर आमादा है। ब्लॉक क्षेत्र में कुछ समय पूर्व बनी सड़कें घटिया निर्माण के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। निर्माण के समय ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी पर आवाज उठाई थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। परेशान ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। खासकर बाईपास हाईवे से कांशीराम आवास, आईटीआई, नगला बने, बोझा, जिजई, गोशाला और शमशान घाट को जोड़ने वाले व्यस्त मार्ग की हालत बेहद खस्ता है। प्रतिदिन हजारों लोग और स्कूली छात्र इस मार्ग से गुजरते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान ठेकेदार ने मिट्टी साफ किए बिना ही गिट्टी बिछा दी और अलकतरा सही मात्रा में नहीं लगाया। गुणवत्ता की जांच करने कोई जिम्मेदार अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.