मैनपुरी, अगस्त 27 -- Mainpuri News: नगर के मोहल्ला गाड़ीवान ​स्थित प्राचीन भीमसेन जी महाराज मंदिर में आयोजित श्रावण मास महोत्सव का गुरुवार को विश्राम हो गया। श्री ​शिवमहापुराण कथा के अंतिम दिन आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा ने 12 ज्योतिर्लिंगों की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि ज्योतिर्लिंगों के दर्शन मात्र से मानव जीवन सफल होता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बाबा विश्वनाथ की महिमा बताते कहा कि जब आक्रांताओं ने भगवान श्री विश्वनाथ के मंदिर को तोड़ा तो भारत भूमि की मां अहिल्याबाई होल्कर ने भगवान विश्वनाथ का मंदिर बनाकर के समाज को समर्पित किया। प्रदेश का एक मात्र ज्योतिर्लिंग है, जहां दर्शन करने से व्यक्ति के मनोरथ पूर्ण होते हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: साम्ब सदाशिव आराधना महोत्सव की भव्यता के साथ पूर्णाहुति इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश ...