Mainpuri News: मां शीतला मंदिर में विभिन्न समस्याएं, संगठन ने सौंपा ज्ञापन
मैनपुरी, जुलाई 10 -- Mainpuri News: मैनपुरी। शहर के मां शीतला मंदिर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा व समग्र विकास की मांग को लेकर शीतला माता संगठन के अध्यक्ष डा. नूरपुर सिन्हा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एडीएम श्यामलता को ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने समस्याएं सुनते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया। शुक्रवार को एडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि 542 वर्ष पुराने मां शीतला देवी मंदिर पर हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जिसके बावजूद भी मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। मंदिर के मुख्य शिखर का अब तक समुचित जीर्णोद्धार नहीं कराया गया है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। मंदिर परिसर और तालाब की नियमित सफाई न होने से गंदगी का वातावरण बना रहता है। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर, माता रानी के भवन सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.