मैनपुरी, सितम्बर 19 -- Mainpuri News: उ.प्र. लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को लंबित व न्यायोचित मांगों को लेकर तहसीलदार हिमांशु दिवाकर को ज्ञापन सौंपा। बताया कि लेखपालों का लगातार कार्यभार बढ़ रहा है, लेकिन उनकी स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन विसंगति और भत्तों से संबंधित मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लेखपालों ने गृह मंडल में स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोलने, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करने तथा वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र शीघ्र जारी करने की मांग की। 2800 ग्रेड पे व वेतन विसंगति दूर करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वह 22 सितंबर को कार्य बहिष्कार करेंगे। यह भी पढ़ें- लेखपाल 22 सितंबर से अतिरिक्त चार्ज क...