मैनपुरी, अगस्त 25 -- Mainpuri News: रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान के तहत छापेमारी की जा रही है। मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. श्वेता सैनी ने टीम के साथ करीमगंज, कुरावली में छापेमारी की। दुकानों से दूषित मिष्ठान को नष्ट कराया गया। दो खोया के नमूने भी लिए। रक्षाबंधन पर टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप नजर आया। मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. श्वेता सैनी के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, इंद्रजीत की टीम ने खाद्य पदार्थों से जुड़ी दुकानों पर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: राखी पर मिलावट का बाजार गर्म, कार्रवाई के दावे पर उठ रहे सवाल टीम ने गुप्ता मिष्ठान भंडार...