मैनपुरी, अगस्त 4 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम अलालपुर के महानंद अवधूत फाउंडेशन आश्रम में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठवें दिन कथा व्यास मिथिलेश दास महाराज ने श्रद्धालुओं को नारद मोह का प्रसंग का सुनाया। उन्होंने कहा कि महर्षि नारद ने कठोर तपस्या के बल पर कामदेव को पराजित कर दिया। जिसके बाद उनके मन में अहंकार पैदा हो गया। उन्होंने भगवान शिव को अपनी विजय के बारे में बताया। भगवान शिव ने नारद को सलाह दी कि इस बात को भगवान विष्णु को न बताएं, किंतु अहंकारवश नारद ने भगवान विष्णु के सामने भी अपनी विजय का बखान कर दिया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: भागवत कथा में भगवान के 24 अवतारों का किया वर्णन इसी दौरान राजा शीलनिधि की पुत्री विश्वमोहिनी का स्वयंवर आयोजित हुआ। राजकुमारी के रूप पर मोहित होकर नारद ने भगवान विष्णु से उनके...