Mainpuri News: मकियानी-भवानीपुर मार्ग कीचड़ में तब्दील, ग्रामीण परेशान
मैनपुरी, नवम्बर 22 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम मकियानी-भवानीपुर जाने वाला मार्ग बदहाली के दौर से गुजर रहा है। ग्रामीणों ने प्रधान व सचिव की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन से सड़क निर्माण व जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान व सचिव गांव की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देने की जगह अनदेखी कर रहे हैं। गांव की सड़कें बदहाली के आंसू बहा रही हैं। मकियानी-भवानीपुर मार्ग कच्चा पड़ा हुआ, नाली का निर्माण भी नहीं हुआ है। जिस कारण मार्ग कीचड़ में तब्दील है व जगह-जगह घरों का गंदा पानी भरा हुआ है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर छोटे बड़े वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। ग्राम कौंधा पहाड़पुर सड़क भी बदहाल है। सड़क निर्माण की कई बार ग्राम प्रधान से गुहार लगाई गई लेकिन उन्होंने कोई ध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.