मैनपुरी, अगस्त 22 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम गग्गरपुर में शुक्रवार रात चोरों भैंस चोरी का प्रयास किया। पशुपालक ने चोरों का पीछा किया लेकिन चोर मौके से भाग गए। वहीं पिकअप वाहन से भैंस के कूदने से पशुपालक घायल हो गया। पशुपालक पुष्पेंद्र सिंह पुत्र राजेश्वर दयाल ने बताया कि दरवाजे पर भैंस बंधी थी। चोर भैंस व पड़िया को खोलकर ले गए और पिकअप वाहन में लाद लिया। आहट सुनकर पशुपालक पुष्पेंद्र सिंह ने बाइक से चोरों का पीछा किया। इस दौरान भैंस व पड़िया के अचानक पिकअप से नीचे गिरने से पुष्पेंद्र सिंह की बाइक टकरा गई, जिसमें 35 वर्षीय पुष्पेंद्र घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...