मैनपुरी, जुलाई 6 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम नगला ऊसर में नहर किनारे भैंस चराने गई आठ वर्षीय बालिका नहर में डूब गई। उसे लोगों ने डूबते देखा तो निकालने के प्रयास शुरू हो गए। जब तक उसे निकाला जाता तब तक बालिका की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगला ऊसर निवासी अजीत सिंह की आठ वर्षीय पुत्री रंगोली गांव के अन्य लोगों के साथ रोजाना शाम के समय भैंस चराने जाती थी। रविवार की शाम भी रंगोली नहर किनारे भैंस चराने गई थी। तभी अचानक रंगोली का पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गई। स्थानीय लोगों व चरवाहों ने उसे जब तक निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर कुरावली थाना प्रभारी ललित भाटी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने...