मैनपुरी, सितम्बर 25 -- Mainpuri News: किशनी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किशनी में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिपं सदस्य योगेंद्र प्रताप उर्फ जीतू सिसौदिया ने उपस्थित लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान विचारक थे और सभी को उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जीतू सिसौदिया ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केवल भाजपा ही सर्वसमाज का विकास कर सकती है, जबकि अन्य दल जातिगत राजनीति करते हैं। यह भी पढ़ें- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार में गरीब, दलित, पिछड़े या कमजोर वर्ग पर अत्याचार करने वालों को कड़ा सबक सिखाया ...